Rajasthan 3rd Grade Teacher Syllabus

राजस्थान रीट (REET) परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवारों के लिए शिक्षक बनने का एक सुनहरा मौका आ चुका है। दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-1 और लेवल-2) के कुल 48000 पदों पर भर्ती हेतु Notification जारी किया है। ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए Rajasthan 3rd Grade Teacher Syllabus और परीक्षा पैटर्न की जानकारी प्रदान करेंगे, जिससे आप अपने परीक्षा की तौयारी बढ़िया तरीक़े से करके चयन निश्चित कर पायें। Rajasthan 3rd Grade Teacher भर्ती के बारे में जानकारी परीक्षा आयोजित करने वाले बोर्ड का नाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (बीएसईआर) परीक्षा का नाम Rajasthan 3rd Grade Teacher परीक्षा श्रेणीआरईईटी ऑनलाइन कोर्स सिलेबस परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन Rajasthan 3rd Grade Teacher Level -1 Exam Pattern लेवल प्रथम कक्षा 1 से 5 तक के लिए आयोजित की जाती है परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है- यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। पूरे प्रश्नपत्र को हल करने के लिए 2:30 घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें कुल 150 प्रश्न होंगे, समस्त प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। उत्तरों के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन का प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। Rajasthan 3rd Grade Teacher Level -1 Syllabus राजस्थान टीचर सिलेबस निम्नलिखित है- विषय कुल अंक राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान, राजस्थानी भाषा 100 अंक राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिनियम और सामयिक विषय 80 अंक विद्यालय विषय हिंदी 10 अंक अंग्रेजी 10 अंक गणित 10 अंक सामान्य विज्ञान 10 अंक सामाजिक अध्ययन 10 अंक शैक्षणिक रीति विज्ञान हिंदी 8 अंक अंग्रेजी 8 अंक गणित 8 अंक सामान्य विज्ञान 8 अंक सामाजिक अध्ययन 8 अंक शैक्षणिक मनोविज्ञान 20 अंक सूचना तकनीकी 10 अंक कुल अंक 300 नोट – विद्यालय विषयों के टॉपिक्स का स्तर माध्यमिक होगा और कठिनाई का स्तर उच्च माध्यमिक स्तर का होगा। Level -2 Exam Pattern लेवल 2 परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है- यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। पूरे प्रश्नपत्र को हल करने के लिए 2:30 घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें कुल 150 प्रश्न होंगे, समस्त प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। उत्तरों के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन का प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। Level -2 सिलेबस राजस्थान टीचर लेवल 2 सिलेबस की जानकारी आप नीचे दिए गए तालिका की मदद से प्राप्त कर सकते हैं- विषय अंक राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान 70 अंक राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिनियम और सामयिक विषय 60 अंक संबंधित विद्यालय विषय का ज्ञान 120 अंक शैक्षणिक रीति विज्ञान 20 अंक शैक्षणिक मनोविज्ञान 20 अंक सूचना तकनीकी 10 अंक कुल अंक 300 Rajasthan 3rd Grade Teacher Syllabus PDF कैसे डाउनलोड करें? सिलेबस डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। आधिकारिक वेबसाइट के सिलेबस अनुभाग में Rajasthan 3rd Grade Teacher Syllabus पर क्लिक करें। इसके बाद आपके डिवाइस में सिलेबस डाउनलोड हो जाएगा। इसके अलावा अगर आप चाहें तो हमारे द्वारा उपर दिए गए लिंक की मदद से भी आप सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न Rajasthan 3rd Grade Teacher Exam में क्या नकारात्मक अंकन का प्रावधान है? 3rd Grade Syllabus 2023 के अनुसार इस परीक्षा में 1/3 नकारात्मक अंकन का प्रावधान है। राजस्थान 3rd ग्रेड टीचर सिलेबस कैसे डाउनलोड किया जा सकता है? राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर सिलेबस को डाउनलोड करने की जानकारी उपर इस लेख में दी गई है।

Share on WhatsApp

No comments yet.

Leave a Comment: